Global Rajasthan
Agritech Meet (GRAM) 2026
कृषक कल्याण

कृषक कल्याण

राज्य सरकार द्वारा किसानों व पशुपालकों के हित में किए जा रहे कार्य

  1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता राशि रुपए 6000 में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के रुपए 3000 की अतिरिक्त राशि बढ़ाकर कुल रुपए 9000 प्रतिवर्ष की सहायता
  2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख से अधिक किसानों को 10,958 करोड़ की राशि प्रदान
  3. किसानों को 52 हज़ार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फ़सली ऋण
  4. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 6,565 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम
  5. पी.एम. कुसुम योजना के अंतर्गत 65,412 सोलर पम्प स्थापित करने पर 1008 करोड़ रुपए का अनुदान
  6. 47 हज़ार से अधिक फार्म पौंड/डिग्गी निर्माण - 602 करोड़ रुपए का अनुदान
  7. 10.13 लाख वर्ग मीटर से अधिक शेडनेट हाउस - 38.80 करोड़ का अनुदान
  8. 38.99 लाख वर्गमीटर में ग्रीन हाउस - 172.77 करोड़ रुपए का अनुदान
  9. 5,725 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लास्टिक मल्च की स्थापना पर 9.25 करोड़ रुपए का अनुदान
  10. गेंहू के MSP के ऊपर प्रति क्विंटल 150 रुपए का बोनस
  11. 2.23 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ड्रिप और मिनी फव्वारा संयंत्र की स्थापना पर 1224 करोड़ रुपए का अनुदान
  12. 32,918 किमी सिंचाई पाइप लाइन पर 94.12 करोड़ रुपए का अनुदान
  13. कृषि विषय में अध्ययनरत 81,112 छात्राओं को 144.84 करोड़ रुपए की राशि
  14. 66 लाख से अधिक किसानों को उन्नत क़िस्मों के बीज मिनीकिट वितरित
  15. 18 लाख से अधिक किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित
  16. मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 17.94 लाख से अधिक पशुओं का बीमा
  17. गोपाल क्रेडिट कार्ड में 84,604 परिवारों को 682 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण
  18. दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना में पशुपालकों को 1378 करोड़ रुपए की सहायता
  19. गौशालाओं को 2714.07 करोड़ रुपए का अनुदान
  20. 22 जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति
  21. 2.14 लाख से अधिक कृषि बिजली कनेक्शन
  22. किसानों को बिजली बिलों में 50,833 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान

(अपडेट - मार्च, 2026 )

किसान की उन्नति, राजस्थान की प्रगति